Homeखटाखट स्टोरीBikaner : अमित शाह और भजनलाल शर्मा आज बीकानेर दौरे पर, यातायात...

Bikaner : अमित शाह और भजनलाल शर्मा आज बीकानेर दौरे पर, यातायात व्यवस्था प्रभावित

आपणी हथाई न्यूज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के 25 और 26 मई 2026 को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को देखते हुए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

यातायात पुलिस के अनुसार 25 मई को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहेगा। वहीं सोफिया स्कूल चौराहे से म्यूजियम सर्किल तक का मार्ग निर्धारित समय तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 



ताजा खबर