

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने स्कूल लेक्चरर (स्पेशल एजुकेशन) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।


