

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह के अचानक फिल्म से अलग होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि फिल्म वर्कर्स संस्था FWICE ने अभिनेता के खिलाफ “नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव” जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी Excel Entertainment ने रणवीर के फिल्म छोड़ने से करीब 40 से 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। खबरों के अनुसार फिल्म की प्री-प्रोडक्शन, लोकेशन और टेक्निकल तैयारियों पर भारी खर्च किया जा चुका था।
वहीं रणवीर सिंह की टीम का कहना है कि अभिनेता ने क्रिएटिव डिफरेंस और स्क्रिप्ट से जुड़ी असहमति के चलते फिल्म से दूरी बनाई। हालांकि रणवीर ने अब तक सीधे तौर पर इस विवाद पर खुलकर बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि वे मामले को शांतिपूर्वक सुलझाना चाहते हैं।
इस विवाद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ निर्माता पक्ष फिल्म छोड़ने को गैर-पेशेवर कदम बता रहा है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई लोग रणवीर सिंह के फैसले का समर्थन भी कर रहे हैं। फिलहाल ‘डॉन 3’ का भविष्य अधर में नजर आ रहा है और दर्शकों को अब फिल्म की नई कास्टिंग का इंतजार है।


