Homeखटाखट स्टोरीIPL 2026 : फाइनल के लिए गुजरात और राजस्थान में आज होगी...

IPL 2026 : फाइनल के लिए गुजरात और राजस्थान में आज होगी भिड़ंत,बारिश बनी बाधा तो RR का कट जाएगा फाइनल का टिकट?

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल 2029 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां Rajasthan Royals और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में Royal Challengers Bengaluru से भिड़ेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अब पूरी तरह क्वालीफायर-2 पर टिक गई हैं।

हालांकि मुकाबले से पहले मौसम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मैच रद्द हो जाता है तो राजस्थान रॉयल्स का फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। आईपीएल नियमों के मुताबिक फाइनल को छोड़कर किसी भी प्लेऑफ मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में यदि मैच पूरा नहीं हो पाता, तो लीग चरण में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह मिलती है।

अंक तालिका में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी। इसी वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में गुजरात सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और राजस्थान का सफर समाप्त हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 29 मई को मुल्लांपुर में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम बताए जा रहे हैं। तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राहत की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर मानी जा रही है, जिससे फैंस को पूरे मुकाबले का रोमांच देखने को मिल सकता है।

 



ताजा खबर