

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मसाज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 हजार नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर स्थित जैतपुर पुलिस चौकी के पास की गई।
जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 22 हजार ट्रामाडोल नशीली टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी जीतराम निवासी सरदारपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाओं के साथ एक कार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से नशीली टेबलेट की खरीद-फरोख्त तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।महाजन पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


