Homeक्राइमBikaner : बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला ! कांस्टेबल...

Bikaner : बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला ! कांस्टेबल को छत से धक्का देने का आरोप

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में देशनोक पुलिस पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाश और उसके परिजनों द्वारा कथित हमला करने का आरोप लगा है। इस संबंध में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत की रिपोर्ट पर नाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार 1 जून की रात करीब 11:15 बजे देशनोक पुलिस टीम करमीसर निवासी व देशनोक थाने के वांछित आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपी छत पर चढ़कर भागने लगा। इसी दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पीछा कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान राजकुमार और उसकी पत्नी ने एक पुलिस कांस्टेबल को जान से मारने की नीयत से छत से धक्का दे दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नाल थाना पुलिस ने आरोपी राजकुमार, उसकी पत्नी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सुभाषचंद्र को सौंपी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 



ताजा खबर