Homeखटाखट स्टोरीSports : प्रज्ञानानंदा ने फिर झुकाया विश्व विजेता को”, नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता...

Sports : प्रज्ञानानंदा ने फिर झुकाया विश्व विजेता को”, नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में भारत के युवा खिलाड़ी का कमाल

आपणी हथाई न्यूज, आर . प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) ने एक बार फिर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) को हराकर शतरंज जगत में नया इतिहास रच दिया है। नॉर्वे में चल रही प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिता के आठवें दौर में चेन्नई के इस युवा खिलाड़ी ने बेहद शानदार और संयमित खेल दिखाते हुए कार्लसन को मात दी।

20 वर्षीय प्रज्ञानंद इससे पहले भी इसी प्रतियोगिता के तीसरे दौर में कार्लसन को हरा चुके हैं। लगभग 19 वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने एक ही पारंपरिक शतरंज प्रतियोगिता में कार्लसन को दो बार पराजित किया हो। इससे पहले वर्ष 2007 में भारतीय दिग्गज विश्वनाथ आनंद (Viswanathan Anand) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

प्रज्ञानंद लगातार विश्व शतरंज में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्ष 2024 की नॉर्वे प्रतियोगिता में भी उन्होंने कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वे आने वाले समय में विश्व शतरंज के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने जा रहे हैं।

हार के बाद कार्लसन काफी निराश दिखाई दिए। मुकाबला समाप्त होते ही वे तुरंत खेल स्थल से बाहर चले गए। इस हार के बाद उनके लिए खिताब बचाने की राह कठिन मानी जा रही है।

आठ दौर के बाद प्रज्ञानंद के 12 अंक हो गए हैं और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि वेस्ली सो (Wesley So) 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं अलीरेज फ़िरोज़ा (Alireza Firouzja) 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। प्रतियोगिता के अभी दो दौर बाकी हैं और प्रज्ञानंद खिताब की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं।

 



ताजा खबर