Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : मॉनसून से पहले बदला राजस्थान में मौसम का...

Rajasthan Weather : मॉनसून से पहले बदला राजस्थान में मौसम का मिजाज, बीकानेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार शाम से जयपुर, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। राजधानी जयपुर में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 7 जून तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के अधिकांश जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार के लिए 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

बीकानेर जिले में भी शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक जिले में तेज धूलभरी आंधी, बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। शुक्रवार शाम से हवाओं की गति बढ़ सकती है, जबकि शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को लू व उमस से राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवाओं के दौरान किसानों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



ताजा खबर