HomeबीकानेरBikaner: सरकारी स्कूल में गिरी क्लास रूम की छत, बड़ा हादसा टला

Bikaner: सरकारी स्कूल में गिरी क्लास रूम की छत, बड़ा हादसा टला

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिले के  गारबदेसर स्थित सरकारी स्कूल में एक कमरे की छत गिर गई।जानकारी के अनुसार गारबदेसर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शुक्रवार देर रात एक कमरे की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि यह हादसा रात में और ग्रीष्मकालीन अवकाशक के दौरान हुआ। रात और विद्यालय में अवकाश होने के कारण उस समय विद्यालय में कोई छात्र या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।हादसे में कमरे के भीतर रखा फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद एक बार फिर स्कूली भवनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए।



ताजा खबर