

आपणी हथाई न्यूज, लूणकरणसर कस्बे के भगतसिंह स्टेडियम में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे और उसके पास कीटनाशक व पानी की बोतल पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ललित पंवार ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि स्टेडियम में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के साथ टीम मौके पर पहुंची और युवक को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


