Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले,इन जिलों में...

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले,इन जिलों में बदले डीएसपी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 141 आरपीएस (RPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) की ओर से जारी आदेशों में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार दौसा जिले के महुआ में कार्यरत सीओ मनोहर लाल के स्थान पर अब अनूप सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं लालसोट में दिलीप मीणा की जगह सुरेंद्र कुमार नए डीएसपी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। बांदीकुई में रोहिताश देवन्दा के स्थान पर लक्ष्मीकांत शर्मा को तैनात किया गया है। इसके अलावा नांगल राजावतान में दीपक मीणा की जगह शीशराम मीणा को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

राज्य स्तर पर भी पुलिस प्रशासन में बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं, जिनमें जतीन जैन और प्रतीक सिंह के नाम शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कानून-व्यवस्था संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी समय में पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए ऐसे बदलाव आगे भी जारी रह सकते हैं। देखें पूरी सूची

 



ताजा खबर