HomeबीकानेरBikaner: PBM अस्पताल से फिर आई दुखद खबर, प्रसूता शारदा की हुई...

Bikaner: PBM अस्पताल से फिर आई दुखद खबर, प्रसूता शारदा की हुई मौत

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अस्पताल में चर्चित प्रसूताओं की किडनी खराब मामले में एक और प्रसूता की भी मौत हो गई है।पीबीएम अस्पताल में तीन दिनों के भीतर दूसरी प्रसूता की मौत हो गई। हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता शारदा जो वेंटिलेटर पर थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को प्रसूता प्रीति की मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में बीते एक महीने के भीतर सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी।

जानकारी के अनुसार प्रसूता शारदा को प्रसव के बाद से ही गंभीर हालत में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था,शनिवार को उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गले में नली डालकर उसे अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट दिया था।इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज शाम करीब छह बजे उसने दम तोड़ दिया।



ताजा खबर