HomeबीकानेरBikaner: नकली नोटो के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, हवाला कारोबार से...

Bikaner: नकली नोटो के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, हवाला कारोबार से जुड़े है तार !

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई कर नकली नोटों का बड़ा भांडा फोड़ किया गया है।कल जहां कोटगेट पुलिस ने 22 लाख रुपये के नकली नोट प्रकरण में एक आरोपी को पकड़ा था। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में असली की आड़ में नकली नोट और नोट के साइज के बॉर्डर प्रिंट किये सादे कागजो को बनाने, खपाने के खेल का पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को दबोच लिया जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो असली की आड़ में नकली नोटों, साइड प्रिंटेड नोट साइज कागजो की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए युवकों के तार हवाला कारोबार से जुड़े है। आरोपी हवाला के माध्यम से करीब 65 लाख की रकम नकली नोट जैसे दिखने वाले कागजो के माध्यम से खपाने के प्रयास में थे लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया।ऋ पुलिस ने आरोपियों से एक बोलेरो कार भी जब्त की है । युवक जिस हवाला कारोबारी से ये नोट लेकर आये थे उसकी तलाश में पुलिस दल अलग अलग जगहों पर दबिश दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा 500-500 रुपये की 10-10 गड्डियो के 5-5 लाख रुपये के बंडल बनाये हुए थे। इन बंडलों में ऊपर-नीचे के नोट असली ओर बीच मे साइड प्रिंटेड नकली नोट डाल रखे थे। आरोपी गांव सारोठिया और बामनवाली के बताए जा रहे है।



ताजा खबर