


Sports आपणी हथाई न्यूज, हाल ही में आयरलैंड से मिली सीरीज हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ नए दौरे की शुरुआत कर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आज भारतीय टीम अपना पहला टी 20 मुकाबला खेलने जा रही है। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे रिवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट में शुरू होगा।
Match पर मौसम की पड़ सकती है मार
मैच पर लगातार बारिश का खतरा मंडरा रहा हैं। रात के समय मौसम का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 56 किमी प्रति घण्टे हवा की रफ्तार रह सकती है। वही 60 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
वैभव को मिलेगा मौका ? क्या बोलें कप्तान
सीरीज शुरू होने के साथ ही सबकी नजरें स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई है। क्या उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलेगा ? जब इस बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया तो उन्होंने कहा टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं ऐसा नही है सिर्फ एक खिलाड़ी अच्छा खेल रहा हो। श्रेयस ने कहा किसी को पता नही क्या होने वाला है, हमे भी नही पता क्या होने वाला है। हा हम टीम के भीतर इस पर जरूर बात करते है। अपनी प्लेइंग इलेवन टीम की जानकारी सार्वजनिक नही कर सकते यह काफी गोपनीय रणनीति है अन्यथा विपक्षी टीम को हमारी रणनीति का पता लग सकता है। वैभव युवा खिलाड़ी है जब भी उसे मौका मिलेगा,वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।


