


आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की देर शाम छत्ता खाने गए कुछ युवको पर अज्ञात हमलावरों ने गंगाशहर बाजार में जानलेवा हमला कर दिया जिससे 2 युवक घायल हो गए और उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जोशीवाड़ा निवासी गौरव जोशी, ज्ञानेश आचार्य निवासी छबीली घाटी व अन्य युवक गंगाशहर सुंदरलाल छत्ते वाले के यहां छत्ता खाने गए थे। इस बीच कुछ युवकों ने आकर उनसे झगड़ना शुरू कर दिया। और देखते देखते उन युवकों ने सरियों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला कर दिया।
गौरव जोशी ने इस हमले के दौरान महादेव होटल में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में युवक का हाथ ,पैर और सिर पर गंभीर चोटें लग गई वही ज्ञानेश के भी सिर पर चोट आई है। बरहाल दोनों युवक पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गंगाशहर पुलिस हमलावरों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर रौशनी घर चौराहा और फड़ बाजार क्षेत्र के है।
देखें वीडियो


