


आपणी हथाई न्यूज, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी के बाद भारतीय एजेंसियां और ऑस्ट्रेलिया सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। दरअसल, 9 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में शरीक होने वाले है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अबु मुस्तफा’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से यह टिप्पणी लिखी गई है जिसमें लिखा गया है कि “बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान मेलबर्न मार्वल स्टेडियम की छत बन्द रहे, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे है”। इस पोस्ट के सामने आते ही इस मामलें को ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को भेज दिया गया।
अब बताया जा रहा है इस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली गई है। यह मैसेज क्यों किया गया है इसके पीछे क्या मंशा है ? अधिकारी अब ये भी जांच कर रहे है कि क्या इस मामलें में किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन हुआ है। बरहाल ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान सार्वजनिक नही किया हैं ।


