Homeक्राइमBikaner Crime : सोनगिरि कुंआ क्षेत्र में युवक की हत्या के प्रयास...

Bikaner Crime : सोनगिरि कुंआ क्षेत्र में युवक की हत्या के प्रयास मामलें के आरोपी को हनुमानगढ़ से किया गिरफ्तार

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के एक हत्या के प्रयास के मामलें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हनुमानगढ़( रावतसर) से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीते 9 जून को इरफान चौहान ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया कि वह बाइक से जब घर के सामने पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठें मोईन खान, दानिश खान और सोईन ने उसे रोक लिया और उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। सोहेन ने पीठ पर चाकू से हमला किया तो दानिश ने लोहे के सरिये से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।

इसी मामलें में नामजद मोईन खान (26) निवासी सोनगिरि कुंआ लंबे समय से फरार चल रहा था और बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था। थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



ताजा खबर