


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में आज पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा इस अहम बैठक में मौजूद रहे। बैठक में बीकानेर शहर के सभी सीओ, थानाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियां व फंडिंग सील करने जैसी कार्रवाई की सराहना की साथ ही हाल के संवेदनशील मामलों, वीआईपी मूवमेंट, सभी परिस्थितियों को भी पुलिस ने बेहतर समन्वय की सराहना की।
बैठक के दौरान आईजी ने अधिकारियों को आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करने, टीम भावना बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा, पुलिस की सभी प्राथमिकताओं और लंबित विषयों की समीक्षा बैठक में की गई, साल का आधा समय बीत चुका है, शेष अवधि के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई, आगामी छह महीनों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहेगा। नारकोटिक्स तस्करों समेत हर श्रेणी के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


