


स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 मुकाबले में सीरीज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इससे पहले श्रेयस की अगुवाई में आयरलैंड सीरीज गंवा चुकी है और इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने दो मैच हार चुकी है। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 10 बजे शुरू होगा। ind vs Eng two match
श्रेयस अय्यर की परीक्षा
पांच मैचों की इस सीरीज में दो मैच हार चुकी श्रेयस ब्रिगेड को सीरीज बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ाई है। अगर भारत आज भी मैच नही जीत पाता है तो भारत यह सीरीज भी हार जाएगा। कुल मिलाकर श्रेयस अय्यर अगले दो मैचों को लेकर परीक्षा होगी क्योंकि इसमें मैच जीतकर सीरीज बचाने की चुनौती तो होगी ही साथ लगातार कप्तान के प्रदर्शन को लेकर उठ रही अंगुलियों को रोकने की परीक्षा होगी।


