


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में एक बार फिर व्यवसायी से रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव के व्यवसायी मनोज सारस्वा से जुड़ा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार परिवादी को 5 जुलाई को रोहित गोदारा गैंग के नाम से एक विदेशी कॉल आया और दोबारा 7 जुलाई को व्हाट्सएप वॉइस रिकॉर्डिंग के माध्यम से धमकी मिली ।कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य वीरेंद्र चारण बताते हुए 5 करोड रुपए की रंगदारी मांगी और साथ ही कहा यदि रकम नहीं दी तो उसके परिवार की हत्या कर दी जाए इतना ही नहीं परिवादी पर जल्द जवाब देने के लिए भी दबाव बनाया गया।
थाने के काटे चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नही हुई
परिवादी का कहना है की धमकी मिलने के बाद वह परिजनों के साथ सेरूणा थाने तुरंत पहुंच लेकिन मैं कांस्टेबल मिला जिसमें अगले दिन आने का बोल दिया अगले दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं है तीसरे दिन फिर थाने पहुंचने पर एएसआई महिला अधिकारी ने फोन पर बात करवाई महिला अधिकारी ने मोबाइल नंबर लेकर जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की बात कही लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिवार जी ने एसपी से मिलकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई पारिवारिक का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के बाद पूरा परिवार दहशत में है पीड़ित के भाई और परिजन सदमे में है तथा सुरक्षा के डर से भाई गांव छोड़कर बाहर चले गए हैं।


