


आपणी हथाई न्यूज,भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बीकानेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पावर ग्रिड के डीजीएम देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी एक ठेकेदार से कथित तौर पर रिश्वत की राशि प्राप्त कर रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे ट्रैप कर लिया।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने पूर्व योजना के तहत जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान निरीक्षक इंद्र कुमार समेत एसीबी की टीम मौके पर मौजूद रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके कार्यालय, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार एसीबी अब इस मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े संभावित नेटवर्क, अन्य व्यक्तियों की भूमिका और लेन-देन के पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


