HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर के इस क्षेत्र में झाडिय़ों में मिला एक व्यक्ति का...

Bikaner: बीकानेर के इस क्षेत्र में झाडिय़ों में मिला एक व्यक्ति का शव

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में झाडिय़ों में  व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार  बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के खारा रोड़ पर मोगा होटल के सामने विनायक इंडस्ट्रियल रोड़ के नजदीक झाडिय़ों में एक व्यक्ति का मृत शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले मोहन साह पुत्र कमल साह के रूप में हुई है।  मृतक के मौत के कारणो के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।



ताजा खबर