Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : कोहली और गंभीर ने बनाई एक दूसरे से दूरी !...

स्पोर्ट्स : कोहली और गंभीर ने बनाई एक दूसरे से दूरी ! कप्तान शुभमन गिल ने क्या किया खुलासा : पढ़ें पूरी खबर

basic ad

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। टीम के कोच आयरलैंड और इंग्लैंड से टी 20 मैचों में मिली हार से दबाव में नजर आ रहे है। हालांकि दो दिन पहले हुए वनडे मुकाबले में भारत को इंग्लैड के खिलाफ मिली जीत से गंभीर और टीम दोनों को राहत पहुंची है। अब इंग्लैंड के साथ दूसरा मुकाबला गुरुवार की शाम 6 बजे कार्डिफ वेल्स के सोफिया गार्डेन्स में खेला जाना है।

कोहली-गंभीर में बातचीत बंद !
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से ठीक पहले अभ्यास सेशन से सामने आई तस्वीरों ने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया। इस खबर में विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर के बीच दूरियों की बात कही गई थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूरे प्रेक्टिस सेशन में दोनों के बीच किसी तरीके की कोई बातचीत नही हुई। जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से इस मामलें को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नही आई है।

कप्तान गिल ने क्या कहा
गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों को लेकर उठे सवालों के बीच कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि कोच गंभीर और विराट कोहली के बीच लंबी बातचीत हुई थी। गिल के मुताबिक दोनों ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम कॉम्बिनेशन पर चर्चा की थी।



ताजा खबर