Homeक्राइमBikaner : जेल से बाहर आते ही बनाई दबंगई की रील, अब...

Bikaner : जेल से बाहर आते ही बनाई दबंगई की रील, अब फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

basic ad

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,शहर में सोशल मीडिया पर दबंगई और आपराधिक छवि दिखाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। जेल से जमानत पर रिहा होने के कुछ ही समय बाद उसने अपने साथियों के साथ कार पर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन करते हुए रील बनाई, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। रिहाई के बाद उसने अपने कुछ साथियों के साथ कार पर सवार होकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और रौब झाड़ने का वीडियो तैयार किया। वीडियो में कथित तौर पर शक्ति प्रदर्शन और दबंगई का प्रदर्शन किया गया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस उपाधीक्षक नगर अनुज डाल के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध या दबंगई का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को चुनौती देने और युवाओं के बीच गलत संदेश फैलाने वाले ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की मदद से मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 



ताजा खबर