Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : AI ने बदली राजस्थान के सिद्धार्थ की किस्मत ! एक...

Rajasthan : AI ने बदली राजस्थान के सिद्धार्थ की किस्मत ! एक ही दिन में कमाएं 77 करोड़ रुपये : पढें पूरी खबर

basic ad

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के अलवर जिले के सिद्धार्थ सक्सेना ने एक दिन में 77 करोड रुपए कम कर तहलका मचा दिया है। साधारण से परिवार से आने वाले सिद्धार्थ सक्सेना बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे के थे और 2019 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अपना बी.टेक पूरा किया।

आईआईटी से पास आउट होने के बाद सिद्धार्थ ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका की सेंन फ्रांसिस्को की उड़ान भरी। साल 2022 में जब दुनिया में जेनरेटिव आई की लहर शुरू हुई तब सिद्धार्थ ने अपने बैचमेट प्रगयुष राय और सिर्शेन्दू सरकार के साथ मिलकर मर्लिन नाम का एक आई पावर क्रोम एक्सटेंशन लॉन्च किया। यह टूल देखते ही देखते कामकाजी लोगों और प्रोफेशनल्स के बीच सुपरहिट हो गया। आज इनके इस स्टार्टअप की वैल्यूएशन 50 मिलियन डॉलर (लगभग ₹415 करोड़ से अधिक) हो चुकी है।

कैसे कमाए एक दिन में 77 करोड़ ?

सिद्धार्थ का दावा है कि यह कमाई सैलरी या लॉटरी से नहीं, बल्कि स्टार्टअप की हिस्सेदारी बेचने से हुई। उनके एआइ स्टार्टअप ‘मर्लिन’ की मार्केट वैल्यू 415 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई, तब वैश्विक निवेशकों के साथ एक बड़ी फंडिंग और शेयर्स ट्रांसफर डील हुई। इसमें सिद्धार्थ ने व्यक्तिगत हिस्सेदारी के बदले एक ही दिन में 8 मिलियन डॉलर (करीब 77 करोड़ रुपए) की लिक्विड वैल्यू हासिल की। स्टार्टअप की दुनिया में इसे ‘फाउंडर सेकेंडरी सेल’ कहा जाता है। सिद्धार्थ सक्सेना थाइन (Thine) नाम के एक अन्य एआई उद्यम के सह-संस्थापक भी हैं। इसका मुख्यालय पालो ऑल्टो (कैलिफोर्निया, अमेरिका) में है।

 



ताजा खबर