


Bikaner Breaking आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनाथ जी घाटी के नीचे आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनाथ जी घाटी के नीचे आपसे कहासुनी के बीच गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर की मौत हो गई। घटनास्थल के ठीक सामने आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू का मकान है आरोपी ने अपने घर के सामने ही साबिर की हत्या कर फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों युवक नशे के आदि थे और साथ में ही उठते बैठते थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना अधिकारी सविता मय टीम मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


