


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, तीन दिवसीय शाकद्वीपीय टर्फ चैम्पियंस लीग का फाइनल मैच शाकद्वीपीय किंग्स और शाकद्वीपीय रॉयल्स के मध्य खेला गया आरके टर्फ में आयोजित मैच में शाकद्वीपीय किंग्स ने शाकद्वीपीय रॉयल्स को 18 रन से हराकर विजयी खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश शर्मा और गणेश शर्मा ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्रॉफ़ी दी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ दी सीरीज़ सवाई सेवग, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राहुल शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ भास्कर शर्मा रहे। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को सीनियर खिलाडिय़ों के साथ खिलाकर उनको प्रशिक्षण देना है एवं सभी आपस में मिलकर खेले और आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करें।
गणेश शर्मा ने कहा की निश्चित ही ऐसे आयोजन से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौक़ा मिला जिससे आगामी समय में कई खिलाड़ीयों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। आयोजन से जुड़े भास्कर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया।


