


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर नगर निगम द्वारा फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। बीकानेर नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक लाइब्रेरी और एक अकादमी को सीज किया गया है।निगम द्वारा जेनिथ लाइब्रेरी, राधा रानी, एग्री पाठशाला, पेसिफिक अकेडमी, बॉस अकेडमी पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई फायर सेफ्टी अधिकारियों रेवंत सिंह, जगवीर सिंह और अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में की गई।
निगम अधिकारियों के अनुसार जिन संस्थानों पर कार्रवाई की गई है वहां नियमों की पालना के लिए पहले भी निर्देश दिए गए थे लेकिन आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त नहीं की गई। इसके बाद नियमानुसार सीज की कार्रवाई की गई है।


