Homeकोरोना अपडेटWeather update: आगामी 2 से 3 दिन मानसून रहेगा मेहरबान, इन क्षेत्रों...

Weather update: आगामी 2 से 3 दिन मानसून रहेगा मेहरबान, इन क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश

आपणी हथाई Weather update, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र तीव्र होकर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। आज मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य से दक्षिण में अवस्थित है तथा आज जैसलमेर व कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उपरोक्त के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

 



ताजा खबर