


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आपरेशन नीलकंठ के तहत सदर थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थ के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम और सदर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर दो नशा तस्करों को 105.34 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 66,835 रुपए नकद, डिजिटल कांटा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
पुलिस ने कार्रवाई कर संगठित ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। जांच में 18 अन्य लोगों को नामजद किया है साथ ही नागौर-जोधपुर के 2 सप्लायर को राउंडअप किया है। बीकानेर पुलिस ने कुल 20 लोगों के तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।


