Homeखटाखट स्टोरीBikaner : नापासर में टला बड़ा हादसा ! प्रसूता वार्ड से महिलाओं...

Bikaner : नापासर में टला बड़ा हादसा ! प्रसूता वार्ड से महिलाओं को निकाला सुरक्षित

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नापासर गांव के उप जिला अस्पताल में आग लगने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस आग से कोई जनहानि नही हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात उप जिला अस्पताल के बन्द पड़े जेनरेटर में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इस हादसे में सीसीटीवी कैमरा और केबल्स जलकर खाक हो गई। अस्पताल प्रभारी दीपक मीणा के निर्देशन में एक रेस्क्यू चलाकर प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा टल गया अब जांच का विषय ये है बन्द पड़े जेनरेटर में आखिर आग कैसे लगी ?



ताजा खबर