



Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए एक नया शिव भजन रिलीज किया गया है। बीकानेर शहर के युवा गायक राहुल जोशी की मधुर आवाज में प्रस्तुत इस भजन के बोल “शमशानों में भस्म रमा के भूत प्रेत संग तू खेले, मेरे बाबा मुझको तो अब अपनी शरण में तू ले ले” शिवभक्तों को भक्ति और आस्था के रंग में रंगने का प्रयास करते हैं।
भजन के बोल और संगीतबद्ध करने का कार्य भी राहुल जोशी ने स्वयं किया है। संगीत संयोजन तुषार के. व्यास (वीणापाणी स्टूडियो) ने किया है, जबकि वीडियो निर्माण एवं संपादन पवनेश जोशी ने किया है। डिजिटल प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी डिजिटलपॉक्स ने संभाली है।
- भजन में भगवान भोलेनाथ के की शरण में आने की भक्त की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सावन और सोमवार के अवसर पर यह भजन शिवभक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें। https://youtu.be/fiYAHJgYazY?si=Od3Pp0ER7tFH2T0x


