Homeखटाखट स्टोरीBikaner: हरिद्वार से कांवड़ लेकर फलोदी जा रहे पुष्करणा कांवड़ यात्रा का...

Bikaner: हरिद्वार से कांवड़ लेकर फलोदी जा रहे पुष्करणा कांवड़ यात्रा का बीकानेर में हुआ भव्य स्वागत

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,हरिद्वार से कांवड़ लेकर फलोदी जा रहे पुष्करणा कांवड़ यात्रा का बीकानेर पुष्करणा समाज द्वारा रताणी व्यासो की बगेची मे भव्य स्वागत किया गया। पुष्करणा कांवड़ यात्रा के बीकानेर आगमन पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व मे कांवड़ियों का स्वागत किया गया व बीकानेर में कांवड़ियों के लिए रात्रि विश्राम व प्रसादी का आयोजन रखा गया।

इस दौरान पं. महेन्द्र व्यास, डा. सोम नारायण पुरोहित, दुर्गाशंकर व्यास, आनंद जोशी, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) अखिल भारतीय पुष्टीकर सेवा परिषद, हरिशंकर आचार्य,  हरगोपाल चूरा, लाल जी आचार्य, अभय चंद्र व्यास, बालु काका, नवनीत पुरोहित, एडवोकेट सुरेश नारायण, मनीष व्यास, डां यज्ञेश नारायण, नरेश नारायण, लोकेश नारायण, रवि व्यास, पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र व्यास, किसन चौधरी, विनोद हर्ष, महेश शर्मा, गणेश आचार्य, मनीष जोशी, पदमेश नारायण, एडवोकेट कपिल नारायण, तनुज हर्ष, राणा साहब, कमल माली, मंकी काका व संतोष आचार्य सहित समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्करणा कांवड़ यात्रा मे पधारे सभी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।



ताजा खबर