Homeखटाखट स्टोरीBollywood : आसाम बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड,सीएम...

Bollywood : आसाम बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड,सीएम रिलीफ फंड में किए लाखों रुपए दान

आपणी हथाई न्यूज,भारत का सबसे बड़ा पूर्वोत्तर राज्य आसाम इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। आसाम के बाढ़ पीड़ितो की सहायता के लिए बॉलीवुड भी आगे आया है। फिल्ममेकर करण जौहर, निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने आसाम के सीएम रिलीफ फंड में लाखों रुपए डोनेट किए है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने आसाम के सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपए दिए है, वही निर्देशक रोहित शेट्टी और एक्टर अर्जुन कपूर ने 5-5 लाख रुपए दान किए है। आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने तीनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को व्यक्तिगत आभार प्रकट किया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर