

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को दिवंगत दिनेश जोशी के ब्रह्मपुरी चौक स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मेघवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दिनेश जोशी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

मंत्री मेघवाल ने परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान परिवार के सदस्य श्रीरतन जोशी , नंदलाल जोशी, राधाकिशन जोशी, मक्खन जोशी, राजकुमार जोशी,किशन लाल जोशी, शरद जोशी, अतुल जोशी,सोम जोशी,डा. आनंद जोशी, गिरिराज जोशी विजय जोशी व हाजी फरमान अली सहित रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



