HomeबीकानेरBikaner: PBM अस्पताल से फिर आई दुखद खबर,एक प्रसूता की हुई मौत...

Bikaner: PBM अस्पताल से फिर आई दुखद खबर,एक प्रसूता की हुई मौत दूसरी की हालत गंभीर

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल पीबीएम अस्पताल से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। पीबीएम अस्पताल में एक प्रसूता संतोष की मौत हो गई वहीं दूसरी प्रसूता इमरती की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज जारी है। ‌जानकारी के अनुसार मृतक प्रसूता को 5 अगस्त को चूरू मेडिकल कॉलेज से बीकानेर रेफर किया गया था, रेफर के समय से ही प्रसूता मरीज की हालत अत्यंत गंभीर थी और इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। वही दूसरी प्रसूता इमरती की हालत फिलहाल  गंभीर है जिसका विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उपचार जारी है।



ताजा खबर