
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,ऑपरेशन नीलकंठ के तहत छत्तरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर सत्तासर की तरफ से आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी नहर की आरडी 585 के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली, तलाशी के दौरान कार से 62 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में अनूपगढ़ निवासी आरोपी गुरविंदर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




