आपणी हथाई न्यूज, देश की राजनीति से जुड़ी एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाली तस्वीर सामने रखी है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, लोकसभा और राज्यसभा के 326 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। आंकड़ों के अनुसार लोकसभा के 543 सांसदों में से 251 और राज्यसभा के 233 सांसदों में से 75 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। देश के 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर 89 मामले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 29 मामले और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर 19 मामले दर्ज होने का उल्लेख है। आंकड़े सामने आने के बाद राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि और जनप्रतिनिधियों की छवि को लेकर बहस फिर तेज हो सकती है।


