Bikaner आपणी हथाई न्यूज,विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जोन 1-बी के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में युवा प्रकोष्ठ के जिला संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र की अनुशंसा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा (राजगढ़) एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा (सरदारशहर) के अनुमोदन उपरांत युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा द्वारा निम्न पदाधिकारियों को संबंधित जिलों का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिला संगठन महामंत्री — युवा प्रकोष्ठ
श्री अश्विनी शर्मा — बीकानेर शहर
श्री पुरुषोत्तम शर्मा — चूरू
श्री लोकेश शर्मा — हनुमानगढ़
श्री योगेंद्र शर्मा — श्रीगंगानगर
श्री पवन पारीक — अनूपगढ़
उक्त सभी नियुक्तियां 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।
इन सभी नवनियुक्त जिला संगठन महामंत्रियों को अपने-अपने जिलों में युवा प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करने, जिला कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने सभी नवनियुक्त संगठन महामंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन महामंत्री का दायित्व संगठन की सक्रियता एवं विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संबंधित जिलों में युवा प्रकोष्ठ को मजबूत एवं प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ अब जोन 1-बी के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जिला कार्यकारिणियों के गठन एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा, राष्ट्रीय सचिव श्री भंवर पुरोहित, जोन 1-बी प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत, जोन 1-बी महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक हर्ष, युवा प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्र, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा (राजगढ़) एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भरत शर्मा (सरदारशहर) सहित विप्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पांचों जिला संगठन महामंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


