
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक एवं बीकानेर मूल के अविनाश जोशी को मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेशभर के पार्टी नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान नेताओं ने जोशी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान निकाय प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी जोशी से संपर्क कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, कन्हैयालाल चौधरी, सांसद सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महामंत्री मिथिलेश गौतम, श्रवण बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दूरभाष तथा व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर भी प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार बधाई संदेश साझा किए गए।
जयपुर स्थित जोशी के आवास और प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बीकानेर से रहा विशेष जुड़ाव
बीकानेर मूल के अविनाश जोशी लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। करीब एक दशक से प्रदेश भाजपा में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक के रूप में वे पार्टी की डिजिटल गतिविधियों, सामाजिक माध्यमों पर अभियानों और तकनीकी माध्यमों से जनसंपर्क को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
जोशी को लेकर बीकानेर में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। गृह जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने फोन, संदेश और सामाजिक माध्यमों के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अनेक लोगों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



