Homeखटाखट स्टोरीSports : राजस्थान के रुद्रांश सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, इस...

Sports : राजस्थान के रुद्रांश सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, इस बार खेल रत्न किसी को नही

Sports आपणी हथाई न्यूज,भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भरतपुर के बेटे, पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल का नाम शामिल है. 19 साल के रुद्रांश को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 8 साल की उम्र में एक हादसे में पैर गंवाने वाले रुद्रांश इस साल अर्जुन पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नाम आते ही पूरे भरतपुर में जश्न का माहौल है।

आतिशबाजी में पैर गंवाया
रुद्रांश खंडेलवाल की कहानी संघर्ष से सफलता तक की मिसाल है। रुद्रांश के चाचा आशुतोष खंडेलवाल ने बताया कि 8 साल की उम्र में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आने से रुद्रांश ने अपना एक पैर गंवा दिया था। इस हादसे से उबरने में उन्हें करीब 3 साल लगे लेकिन हिम्मत नहीं हारी और निशानेबाजी को अपना लक्ष्य बना लिया। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

इन 17 नामों का हुआ ऐलान

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने मंगलवार, 18 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया। इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें किसी भी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया है। सूची में शीर्ष पर भारत के राष्ट्रमंडल खेल 2026 के हीरो तेजस्विन शंकर और मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल हैं। शतरंज के सितारे विदित गुजराती और दिव्या देशमुख को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया है। खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन न होना पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। पिछले वर्ष चार खिलाड़ियों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान प्राप्त हुआ था।

1. श्री तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स
2. श्री मुहम्मद अजमल वी एथलेटिक्स
3. सुश्री प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स
4. सुश्री ट्रीसा जॉली बैडमिंटन
5. सुश्री पुलेला गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन
6. श्री नरेंद्र मुक्केबाज़ी
7. श्री विदित संतोष गुजराती शतरंज
8. सुश्री दिव्या जितेंद्र देशमुख शतरंज
9. श्री धनुष श्रीकांत डीफ शूटिंग
10. सुश्री लालरेम्सियामी हॉकी
11। श्री राजकुमार पाल हॉकी
12. श्री सुरजीत कबड्डी
13. सुश्री पूजा कबड्डी
14. श्री रुद्रांश खंडेलवाल पैराशूटिंग
15. सुश्री एकता भ्यान पैरा एथलेटिक्स
16. श्री अरविंद सिंह रोइंग
17. श्री अखिल शेओरान शूटिंग

इसके अलावा श्री आई अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार लाइफटाइम प्रदान किया गया है।



ताजा खबर