
Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के बाद अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 24 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में बीकानेर से जुड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

बीकानेर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का तबादला सवाई माधोपुर किया गया है। वहीं संजीवन कुमार चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला एवं अपराध अनुसंधान के पद पर नागौर भेजा गया है।
निकाय चुनावों से पहले पुलिस महकमे में लगातार हो रहे तबादलों को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी तबादलों का दौर जारी रहने की संभावना है।
देखें पूरी सूची




