Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की तबियत खराब होने के...

पॉलिटिकल पाटा : कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा की तबियत खराब होने के बाद एमएमएस अस्पताल में भर्ती, आईसीयू में किया आइसोलेट

पॉलिटिकल पाटा आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में इलाज शुरू किया गयाम बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। तबीयत में सुधार नहीं होने और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया। किरोड़ी लाल मीणा को मेडिकल ICU के बेड नंबर 2 पर भर्ती किए जाने के बाद संबंधित ब्लॉक को आइसोलेट किया गया है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

सवाई माधोपुर विधानसभा से विधायक हैं किरोड़ी लाल मीणा
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। वह वर्तमान में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में भी चिंता देखी जा रही है।



ताजा खबर