Politics आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की राजनीति में इन दिनों नगर निगम और पालिका चुनावों ने हलचल बढ़ा रखी है। इस बीच बुधवार को भाजयुमों राजस्थान के शंकर गोरा ने निकाय चुनाव के 38 जिला प्रभारियों की एक सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीकानेर के वेद व्यास, मदन गोपाल सोनी और देहात के मुरलीधर सेन को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजयुमों बीकानेर के जिलाध्यक्ष वेद व्यास को बतौर जिला प्रभारी बाड़मेर की जिम्मेदारी दी गई है। वही भाजयुमो बीकानेर के कोषाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश मीडिया सह संयोजक मदन गोपाल सोनी को बालोतरा जिलें का जिला प्रभारी बनाया गया है।
आपकों बता दे कि वेद व्यास के नेतृत्व वाली टीम का ही मदन गोपाल सोनी हिस्सा रहे है और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे है। आज जारी हुई सूची में बीकानेर शहर के इन दो युवाओं के नाम सामने आने के बाद इन जिला प्रभारियों को स्थानीय संगठन के साथ समन्वय बनाकर चुनावी तैयारियों को गति देने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन की गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने की भूमिका निभानी होगी। देखें जारी हुई पूरी सूची



