Homeखटाखट स्टोरीBikaner : मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई,बीकानेर में संदिग्ध बांग्लादेशी...

Bikaner : मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई,बीकानेर में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला हिरासत में

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,  मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी बीकानेर जोन की संयुक्त टीम ने जेएनवी थाने के अशोक नगर क्षेत्र में तुलसी धारणिया स्कूल के पास एक डेरे पर कार्रवाई करते हुए करीब 27 वर्षीय संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान नीला पत्नी सैफुमुल्ला, निवासी जोरशेर, पोस्ट ऑफिस सालदांगा, बांग्लादेश के रूप में बताई गई है। गुरुवार शाम करीब 4:10 बजे हुई कार्रवाई के बाद महिला को व्यास कॉलोनी थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को महिला के भारत में रहने और उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह था। उसके पास उपलब्ध दस्तावेज अधूरे अथवा संदिग्ध बताए जा रहे हैं, जिनकी वैधता की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला के करीब आठ महीने से भारत में रहने की जानकारी सामने आई है। अब एजेंसियां उसके भारत में प्रवेश के तरीके, यहां रहने की अवधि, बताए गए बांग्लादेशी पते और बीकानेर में उसके संपर्कों का सत्यापन कर रही हैं। उसके मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा सकती है।

जांच के दौरान महिला की कथित देह व्यापार में संलिप्तता से जुड़े पहलू की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यदि इस गतिविधि में उसकी भूमिका सामने आती है तो वह अकेले इसमें शामिल थी या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति अथवा संगठित नेटवर्क सक्रिय था। फिलहाल दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन तथा पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला केवल भारत में अवैध रूप से रहने तक सीमित है या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका भी सामने आती है।



ताजा खबर