Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर में दो अलग-अलग स्थानों पर मिले दो व्यक्तियों के...

Bikaner : बीकानेर में दो अलग-अलग स्थानों पर मिले दो व्यक्तियों के शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, शहर में शुक्रवार, 28 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों के मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पहला मामला पीबीएम अस्पताल के पास धुड़ी बाई धर्मशाला के सामने का है, जहां सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मेघाराम (46) पुत्र पुरखाराम, निवासी जाटों का बास, बंडवा, चूरू के रूप में हुई।

वही दूसरा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब 1:45 बजे गंगानगर चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड की ओर इंद्रा कॉलोनी सर्किल स्थित भैरूजी मंदिर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसकी पहचान मनोज नाथ (करीब 35 वर्ष) पुत्र पप्पूनाथ, निवासी गोगामेड़ी के पास, लूणकरणसर के रूप में बताई गई है। दोनों ही मामलों में सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम से सोएब भाई, इमरान, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। बीछवाल थाना पुलिस सहित टीम की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाकर मोर्चरी में रखवाया गया। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 



ताजा खबर