Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : फाइनल लिस्ट का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार हुआ...

पॉलिटिक्स : फाइनल लिस्ट का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार हुआ खत्म, इन नामों पर लगी मुहर

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नाम सामने लाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस की पहली सूची को लेकर जहां दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने बीकानेर में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक चल रही है, जबकि बीकानेर में मतदान 9 सितंबर को प्रस्तावित है।

पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में बीकानेर शहर के सात वार्डों से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इनमें वार्ड संख्या 3 से त्रिलोक चंद, वार्ड 36 से संतोष, वार्ड 27 से अधिवक्ता पवन पुरोहित, वार्ड 10 से मंगल प्रजापत, वार्ड 62 से माल सिंह पुरोहित, वार्ड 8 से जुगल किशोर और वार्ड 16 से राजू गटानी को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की इस सूची के सामने आने के बाद इन वार्डों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

गौरतलब है कि बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में चुनाव होना है और भाजपा-कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रहे दावेदारों के बीच लगातार असमंजस बना हुआ है। दोनों प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन अंतिम दौर में है। भाजपा और कांग्रेस की पहली सूची 29 अगस्त को जारी होने की संभावना पहले से जताई जा रही थी।

ऐसे में आम आदमी पार्टी की पहली सूची ने चुनावी तस्वीर में एक नया कोण जोड़ दिया है। अब नजर भाजपा और कांग्रेस की सूची पर है। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद कई वार्डों में मुकाबले की वास्तविक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।



ताजा खबर