HomeबीकानेरBikaner: आंखों में आंसू और दिल में मां की यादें, बेटियों ने...

Bikaner: आंखों में आंसू और दिल में मां की यादें, बेटियों ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,रघुनाथ सर कुंआ निवासी सरोज पंवार, पत्नी स्वर्गीय गोविंद लाल पंवार, का 48 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। सरोज पंवार के निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर है।

सरोज पंवार के पति का पहले ही निधन हो चुका था और उनका कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में उनकी दोनों बेटियों प्रिया और मोनिका ने अपनी मां की अंतिम विदाई की जिम्मेदारी खुद संभाली।दोनों बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं। मां को अंतिम विदाई देते समय दोनों बेटियां भावुक हो गईं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद मार्मिक रहा।

प्रिया और मोनिका ने अपनी मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। बेटियों ने साबित किया कि बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता का सहारा और उनका अंतिम संबल भी बन सकती हैं।यह घटना समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है—बेटियां भी किसी से कम नहीं।



ताजा खबर