HomeबीकानेरBikaner : महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और शिक्षक से मारपीट का आरोप,...

Bikaner : महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और शिक्षक से मारपीट का आरोप, शिक्षक निलम्बित

Bikanerआपणी हथाई न्यूज, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिम्मतासर में कार्यरत एक शिक्षक पर महिला कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और साथी शिक्षक के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने के आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर की पीईईओ एवं प्रधानाचार्य की ओर से 3 सितम्बर को विभाग को इस प्रकरण की सूचना दी गई थी। शिकायत में हिम्मतासर विद्यालय के शिक्षक पर महिला कार्मिकों के साथ अनुचित एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा एक अन्य शिक्षक के साथ मारपीट करने तथा उसके कपड़े फाड़ने का आरोप भी सामने आया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलम्बित कर दिया। निलम्बन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय सीबीईओ कोलायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।

विभाग की ओर से मामले में विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आरोपों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।



ताजा खबर