Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: देशनोक में पट्टा प्रकरण ने पकड़ा तूल,सामने आए कई गंभीर...

Election update: देशनोक में पट्टा प्रकरण ने पकड़ा तूल,सामने आए कई गंभीर दावे

आपणी हथाई Election update ,देशनोक में पट्टा पत्रावलियों से जुड़े मामले की चर्चा अब जोर पकड़ रही है। चुनाव से ठीक पहले पट्टा पत्रावलियों से जुड़े दस्तावेज सामने आने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी जांच के दौरान पट्टा पत्रावलियों में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के रिश्तेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनसे जुड़ी पत्रावलियों में एक समान आवासीय मतदाता रिकॉर्ड के इस्तेमाल का दावा सामने आया है। इतना ही नहीं सदर बाजार की एक व्यावसायिक संपत्ति को पत्रावली में आवासीय मकान के रूप में दर्शाए जाने का दावा है। एक अन्य गंभीर आरोप नक्शे को लेकर भी है।इस पूरे मामले में एसीबी जांच कर रही है।

पत्रावली में लगा नक्शा मूल रजिस्टर्ड सेल डीड के नक्शे से अलग होने का दावा किया गया है। आरोप है कि सामने की सार्वजनिक सड़क की जमीन भी नक्शे में शामिल दिखाई गई। पत्रावलियों में वर्ष 1988, 1998, 2003 और 2007 की मतदाता सूचियों में ‘बीकानेर पूर्व का उल्लेख होने का दावा भी सामने आया है। जबकि यह विधानसभा क्षेत्र 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। पट्टा पत्रावलियों में वास्तविक तारीख को लेकर भी संदेश जताया जा रहा है, बैकडेटिंग की पुष्टि मूल कार्यालयी रिकॉर्ड की जांच के बाद ही तय हो सकती है।हालांकि इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा हैं कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है और निकाय चुनाव के दौरान तूल पकड़ रहा है‌। फिलहाल यह मामला लंबित चल रहा है।



ताजा खबर